मुख्यमंत्री आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की करेंगे समीक्षा, कार्यों की प्रगति पर होगी चर्चा, अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं और प्रदेशभर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी।

समीक्षा बैठक को लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों और अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा ग्रामीण विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाई ठाकरे भवन पहुंचेंगे, जहां पार्टी की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में गति लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।