पलारी। पलारी ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा में पदस्थ एक शिक्षक शराब के नशे में इतने चूर हो गए की वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। बच्चे इधर स्कूल में शिक्षक का इंतजार कर रहे थे। वही शराबी शिक्षक नशे में चूर थे। वे लडखड़ाते रहे। कीचड़ में गिरते रहे। ग्रामीणों ने बताया की यह पहला अवसर नही है की यह शिक्षक हमेशा से अकसर शराब सेवन कर स्कूल आते है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी पलारी इस मामले में क्या संज्ञान लिया है इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है।
