कृषि महाविद्यालय मर्रा के योग वाटिका में रोजाना योग अभ्यास करने वाले मर्रा के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन


अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा बच्चों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया,,

सेलुद / ग्राम मर्रा के बच्चों ने योग में शानदार प्रदर्शन करते हुऐ अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग” में 6 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीतकर राज्य स्तर पर जगह बनाई!
सवावलम्बी योग एकेडमी, अमायरा पैलेस दुर्ग में अस्मिता खेलो इण्डिया सिटी लोग का आयोजन किया गया जंहा प्रतियोगिता में ग्राम मर्रा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर मेडल हासिल किए। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
          विदित हो कृषि महाविद्यालय मर्रा में योग वाटिका संचालित है जंहा ग्राम के बच्चे रोजाना योग अभ्यास करते है!
    महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा ने इस उपलब्धि के लिये बच्चों को बधाई देते हुऐ कहा की निश्चित ही ग्राम मर्रा के बच्चों ने अंचल का नाम रोशन किया है! इसके लिये योग गुरु तुला राम वर्मा, तथा योग प्रशिक्षक धीरेन्द्र वर्मा की मेहनत का परिणाम है!

*मेडल विजेताओं में शामिल हैं-*

केशव सिंह (जूनियर बालक, 14 वर्ष आयु वर्ग)

ट्रेडिशनल योगासना प्रतियोगिता – गोल्ड मेडल

फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग – गोल्ड मेडल

डिगमणि (सब-जूनियर बालिका, 10 वर्ष आयु वर्ग)

फॉरवर्ड बेंड – गोल्ड मेडल

हैंड बैलेंस – गोल्ड मेडल

भूमिका साहू (सीनियर बालिका, 18 वर्ष आयु वर्ग)

फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग – गोल्ड मेडल

हैंड बैलेंस – गोल्ड मेडल

अंतरा साहू (सब-जूनियर बालिका, 10 वर्ष)

बैक बेंड स्टैंडिंग – सिल्वर मेडल

आर्टिस्टिक सिंगल – सिल्वर मेडल
    इस दौरान बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक धीरेन्द्र वर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हो सकी।