केन्दीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ब्लाक के वनांचल में सेवा दे रही सीएचओ को सम्मानित किया गया


पंडरिया -ब्लाक के अंतिम छोर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र भाकुर में पदस्थ CHO वनिता पिस्दा को विगत दिनों भारत मंडपम नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडावीया द्वारा सुश्रुत उत्कृष्ट पुरुस्कार प्रदान किया गया।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को देखने के लिए नई दिल्ली से टीम आई थी।जो शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों को करीब से देखा।भाकुर स्वास्थ्य केंद्र में हो रहे सभी कार्यों के देखते हुए स्वाथ्य के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य हेतु सुश्रुत उत्कृष्ट पुरुस्कार प्रदान किया गया।वनिता पिस्दा वनांचल में स्थित भाकुर के स्वास्थ्य केंद्र में अकेले पदस्थ रहकर बेहतर सेवा दे रही हैं। वनिता पिस्दा का कहना है, इस बैगा बाहुल्य क्षेत्र में सीधे -सादे भोले बैगा आदिवासी बहुतायत में निवासरत हैं।जिनमे स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की कमी और गरीब पिछड़े हुए है।

आजकल की आधुनिक बीमारी बीपी,शुगर से अनजान है। इसी जानकारी के अभाव में उन्हें अपने जान से हाथ धोना भी पड़ता है।
वे समय समय पर अपने विजिट और फिल्ड कार्य के दौरान ग्रामीणों से मिलती है तथा स्वच्छता के महत्व तथा उसे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करती है। नशा के दुष्प्रभावो के बारे में बताती है। पोषण,सुरक्षित मातृत्व,वेक्सिनेश जैसे कार्य हेतु निरंतर प्रयास करते रहती है।
उन्हे इस कार्य को करते हुए आत्मिक संतुष्टि और खुशी होती है।