कुम्हारी। एक धर्म विशेष को भवन हेतु भूमि आबंटन की मांग का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को स्थानीय समस्त नागरिक समाज के लोग सैकड़ों की तादाद में कलेक्टरेट पहुंच कर प्रदर्शन किया एवं अपनी पांच बिंदुओं की मांग उन्हें सौपा। गौरतलब है कि विगत दिनों इसी मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। समस्त नागरिक समाज द्वारा कहा गया है कि अगर मांग पूरी नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा।







