सफाई हेतु समय निर्धारण किया गया, 4 मई से की गई है शुरुवात


पंडरिया।नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।सीएमओ यमन देवांगन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वार्ड कमांक 01 से वार्ड क्रमांक 18 परीक्षेत्र के विभिन्न स्थानों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान प्रारभ किया जाना है। जिसके लिये निकाय क्षेत्र के समस्त वार्डो में अलग 2 तिथियों पर सार्वजनिक स्थल, मुख्य मार्ग, धार्मिक स्थल एवं निकाय क्षेत्र के चौक चौराहो में साफ सफाई का कार्य किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रातः 6.00 बजें से 7.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है।जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है। 4 मई को वार्ड क्रमक 1, 6 मई को वार्ड क्रमांक 2 तथा वार्ड क्रमांक3 में 7 मई को सफाई अभियान चलाया गया।इसी तरह 11 मई को वार्ड क्रमांक4,13 मई को वार्ड क्रमांक 5,15 मई को वार्ड क्रमांक 6,18 मई को वार्ड क्रमांक 7,20 मई को वार्ड क्रमांक 8, 22,25 व 26 मई को वार्ड क्रमांक 9,10 व 11, 29 मई को वार्ड क्रमांक 12, 1 जून को वार्ड क्रमांक 13, 3 जून को वार्ड क्रमांक 14, 5 जून को वार्ड क्रमांक15, 8 जून को वार्ड क्रमांक 16, 10 जून को वार्ड क्रमांक 17 तथा 12 जून को वार्ड क्रमांक 18 में सफाई का कार्य किया जाएगा।