शासकीय प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया , हायर सेकेण्डरी स्कूल सेमरिया,प्राथमिक शाला कोकड़ी,प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई,संकुल सेमरिया विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत,स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुरुआत हुआ।पहले दिवस के कार्यक्रम में शिक्षको ,सरपंच ,जनप्रतिनिधियों , पालकों,शाला के कर्मचारियों और बच्चो ने शपथ लिया,शपथ दिलाते हुए स्वयं से ,घर से,आसपास,गली मुहल्ले,गांव को स्वच्छ करने के लिए प्रेरित किया।दूसरे दिवस “एक पहल स्वच्छता की ” की थीम पर स्वच्छता का मानव श्रृंखला बनाकर संदेश दिया गया। तीसरे दिवस “स्वच्छोत्व” ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया थीम पर निबंध लेखन और नारा लेखन आयोजित हुआ।चौथे दिवस विद्यालय एवम् आसपास की सफाई शिक्षको और छात्रों द्वारा किया गया। सीएसी सूर्यकांत हरदेल ने शिक्षको ,छात्रों, जन प्रतिनिधियों,शाला के कर्मचारियों , स्वच्छता दीदी को संबोधित करते हुए कहा हमे अपने स्वभाव में परिवर्तन करना है,सर्वप्रथम हमे स्वच्छता के प्रति सजग होते हुए कार्य करना है,अपने परिवार के सदस्यो को प्रेरित करने घर और आसपास को सफाई करते हुए एक दूसरे तक संदेश पहुंचाना है ।स्वच्छता के प्रति स्वभाव और संस्कार में बदलाव लाना है,घर में कचरा को अलग अलग डिब्बों या बाल्टी में एकत्रित करे। स्वच्छता के लिए गीला और सुखा कचरा को डालने की आदत में परिवर्तन लाना है तभी हम अपने घर,गांव, गली मोहल्ले को स्वच्छ रख पाएंगे। सरपंच ग्राम पंचायत सेमरिया श्री मती पुष्पलता मोहित बंजारे, संकुल प्रभारी श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, रमेश कुमार ठाकुर, संकुल शैक्षिक समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,समस्त शालाओं के प्रधान पाठकगण, व्याख्यातागण , समस्त शिक्षको,बाल केबिनेट(इको क्लब) के सदस्यो ,शाला के कर्मचारियों और छात्रों , स्वच्छता दीदियों की अहम भूमिका रही।गांव के सभी लोगो तक स्वच्छता संदेश पहुचाकर स्वभाव और संस्कार में परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।






