पाटन-ग्राम पंचायत पतोरा मे कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा पतोरा के FSTP प्लांट का औचक निरिक्षण किया…. ग्राम पंचायत सचिव तथा वाटर एड के कर्मचारी द्वारा विस्तृत रूप से FSTP की कार्यप्रणाली के बारे मे बताया…. यहां 20 किलोमीटर की सीमा के अंतर्गत क्षेत्रो से मल जल एकत्रित कर टेंक मे फ़िल्टर हेतू संग्रहित किया जाता है….
विभिन्न चैम्बर एवं टैंको से प्रत्येक स्तर पर फ़िल्टर की प्रक्रिया के पश्चात खाद जिसे “सोना खाद “के नाम से भी जाना जाता है .. का निर्माण होता है।।
उपचारित जल को 1 चैम्बर मे संग्रहित कर उसे गार्डनिंग हेतू उपयोग किया जाता है।
कलेक्टर महोदय ने इसकी सराहना करते हुए.. आसपास के गावो मे क्लस्टर बनाकर इसी प्रकार और यूनिट निर्माण हेतु निर्देशित किया।।उन्होंने कहा हम अब गावो को odf बना चुके है। अब मल जल प्रबंधन कराना हमारा लक्ष्य है।
साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का भी विजिट किया गया…. प्लास्टिक वेस्ट का संपर्क भूजल एवं मृदा से ना हो इसपर विशेष ध्यान देने हेतु तथा सही तरीके से प्लास्टिक वेस्ट के निपटारा हेतु निर्देश दिए गए।

- April 19, 2025
ग्राम पतोरा मे कलेक्टर ने FSTP एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के कार्यो को सराहा
- by Jyoti Verma