पाटन में कलेक्टर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य की समय पर पूरा करने दिए निर्देश, सिंचाई विभाग से पानी तो कृषि विभाग से फसलों की स्थिति की ली जानकारी


पाटन। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीना ने आज जनपद पंचायत पाटन के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में सभी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का धरातल पर किस तरह से संचालन हो रहा है इसकी भी जानकारी विभाग प्रमुखों से ली गई। इस दौरान एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता, सीईओ जनपद मुकेश कोठारी, सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।