पाऊवारा में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, जनपद ट्रॉफी इतवारी चीला तिहार में फुगड़ी से लेकर व्यंजन सजावट तक धूम

कला-संस्कृति और बोली-भाखा को सहेजना सराहनीय पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

पाऊवारा में जनपद ट्रॉफी इतवारी चीला तिहार का रंगारंग आयोजन

दुर्ग ग्राम पाऊवारा के हाईस्कूल मैदान में जनपद ट्रॉफी इतवारी चीला तिहार 2026 का भव्य आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और पारंपरिक खेलों को समर्पित इस आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे, विशेष अतिथि के रूप में भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विद्या, कला-संस्कृति, बोली-भाखा को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना सराहनीय कार्य है। ऐसे आयोजन हमारी जड़ों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इतवारी चीला तिहार केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी पहचान है।

विशेष अतिथि विधायक देवेन्द्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जो निरंतर लगा रहता है, प्रयास करता रहता है, वही सच्चा खिलाड़ी होता है। खेल हमें अनुशासन और एकता सिखाते हैं।

इस अवसर पर पारंपरिक प्रतियोगिताओं की धूम रही। फुगड़ी, कबड्डी, कुर्सी दौड़, नारियल फेंक, रस्साकसी, चीला सजावट, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सजावट और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा में अलग-अलग ड्रेस कोड रखा गया था, जिसने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। विजेता महिला प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने किया।
इस अवसर पर विधायक भिलाई नगर देवेंद्र यादव,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस देवेंद्र यादव,पाऊवारा सरपंच मीना यादव, कोकड़ी सरपंच युगल चंद्राकर, कोड़िया सरपंच खुमान निषाद, पूर्व सरपंच घनश्याम गजपाल, पाऊवारा पंच गणेश साहू, तेजराम साहू, अमरनाथ निषाद, भारती देशमुख, मनीषा साहू, ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश साहू, पितेश साहू, पितेश्वर साहू, दुलेश साहू, भेखचंद साहू, कामेश्वर गजपाल, इमरान खान, शिव कुमार, राजेश, मोहन यादव, हर्षविलम गजपाल, चुम्मन यादव, रूपेंद्र साहू, टिकेश्वरी देशमुख, नंद कुमार सेन, डिकेंद्र हिरवानी, सुभाष साव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।