धान बीज में शिकायत का आरोप बेबुनियाद, खेत निरीक्षण के बाद किसान ने मानी अपनी गलती, ब्लॉक एग्री डीलर्स एसोशिएसन ने किया निरीक्षण

आवेदक-राकेश वर्मा एवं मानसिंह वर्मा के द्वारा युगल किशोर आडिल के नेतृत्व में बिना जांच पड़ताल के पाटन के प्रतिष्ठित व्यवसाई लक्ष्मी कृषि केंद्र एवं बीज भंडार व रियल एग्री क्रिएशन कंपनी के विरुद्ध किया गया शिकायत बेबुनियाद व गलत साबित हुआ
पाटन में धान बीज की गुणवत्ता को लेकर कृषि कार्यालय में की गई शिकायत का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है।आवेदक राकेश वर्मा,पिता स्व. मोहन लाल वर्मा एवं मानसिंह वर्मा पिता स्व.जीवराखन लाल वर्मा द्वारा लक्ष्मी कृषि केंद्र एवं बीज भंडार पाटन तथा बीज कंपनी रियल एग्री क्रिएशन के विरुद्ध की गई शिकायत को संबंधित पक्षों ने बेबुनियाद बताया है।
मंगलवार को पाटन ब्लॉक एग्री डीलर्स के पदाधिकारियों ने किसान की मौजूदगी में उसके खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोता और रोपा, दोनों प्लाटों में धान की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में सामने आई अलग-अलग स्थिति
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि खेतों में धान की बालियां लगभग 75 से 80% तक निकल चुकी हैं। रोपा धान में करगा की शिकायत नहीं पाई गई, जबकि बोता धान में करगा की समस्या सामने आई। निरीक्षण में शामिल संबंधित पक्षों के अनुसार, बोता धान में दिखाई दे रही समस्या खेत से संबंधित बताई गई। दोनों प्लाटों में एक ही लॉट नंबर का बीज उपयोग किए जाने की जानकारी भी सामने आई।
किसान ने स्वीकार की अपनी गलती निरीक्षण के बाद संबंधित पक्षों ने दावा किया कि धान की स्थिति को देखते हुए किसान मानसिंह वर्मा ,राकेश वर्मा ने बीज विक्रेता और कंपनी की गलती नहीं होने की बात स्वीकार की। साथ ही, उन्होंने लक्ष्मी कृषि केंद्र एवं बीज भंडार पाटन तथा रियल एग्री क्रिएशन कंपनी के समक्ष अपनी गलती स्वीकार करते हुए कृषि विभाग में दिए गए शिकायत पत्र को वापस लेने हेतु आवेदन किया जा चुका है।
खेत निरीक्षण दौरान पाटन एग्री डीलर्स के अध्यक्ष- धर्मेंद्र वर्मा, संरक्षक- संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष- लक्ष्मीनारायण पटेल, कार्यकारिणी सदस्य- रज्जु सोनी, राजू वर्मा और शेख साजिद उपस्थित रहे। वहीं, कंपनी की ओर से प्रतिनिधि यादराम साहू और प्रकाश सिन्हा सहित कृषक मौजूद रहें