पंडरिया। नगर के बांधा तालाब का हाल बहुत ही बदतर है।तालाब में कचरा फेकने के कारण पानी प्रदूषित हो रहा है।नगर में इसी तरह जगह-जगह कचरा फैले हुए दिखाई देते हैं।नगर प्रशासन जहाँ सफाई करने सक्षम नहीं हैं,वहीं आम लोगों में भी जागरूकता का अभाव है।नगर में कचरा के लिये रिक्शा व ऑटोरिक्शा में कचरा कलेक्शन किया जाता है।इसके बावजूद भी लोग सड़क व तालाबों में कचरा फेंकते हैं।नगर पंचायत को स्वच्छता के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है।नगर के बांधा तालाब के अलावा दुर्ज़ाबन्द तालाब,किल्लापारा स्थित गदही तालाब,कुशालबन्द तालाब सभी कचरों से पटे हुए हैं।

- November 12, 2024
नगर के बांधा तालाब का हाल बहुत ही बदतर …..तालाब में कचरा फेकने के कारण पानी हुआ प्रदूषित
- by Ruchi Verma