चुलगहन से सुरपा निर्माणाधीन मार्ग अंतर्गत बनाये गए परिवर्तित मार्ग का हाल खस्त, राहगीरों को आने जाने में हो रही दिक्कतें

तोरण साहू(7389384721)

पाटन/रानीतराई । पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चुलगहन से सुरपा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कल हुई बारिश में सड़क का हाल काफी खस्त हो गया है जिसमें राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के चलते मिट्टी के ऊपर मुर्म बिछाकर परिवर्तित मार्ग बनाया गया है जो बारिश से इतना खराब हो गया है कि आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। चुकी निर्माणधीन एजेंसी का सब ऑफिस भी चुलगहन में ही बना है और सड़क निर्माण कार्य वाले मजदूर लोग यही रह रहे है, उस मार्ग से आवागमन कर रहे है फिर भी उक्त सड़क का हाल जानकर चुप्पी साधे हुए है।