बारिश से सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, जर्जर रूम का छत गिरी, बाजू रूम में पढ़ रहे थे बच्चे


पाटन। ब्लॉक के शासकीय मिडिल स्कूल सूरपा  के कमरे की छत जर्जर होकर गिर गई । आपको बता दें छत की स्थिति सही नहीं होने के कारण बच्चों का क्लास बाजू वाले रूम में लगा हुआ था। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
विगत दिनों इस विद्यालय के एक कमरे का छत  जर्जर होकर गिर गया था और अभी भी स्थिति वैसी बनी हुई है जिसके चलते आज एक कमरे का छत जर्जर होकर फिर से गिर गया।
जिसकी सूचना बीईओ पाटन को प्रमोद जैन द्वारा दिया गया है।