नगर से होकर गुजरने वाली हाफ नदी का हाल बेहाल,पूरी तरह सूख चुकी है नदी

पंडरिया-यह नगर से होकर गुजरने वाली जिले की सबसे बड़ी हाफ नदी है,जो पूरी तरह सूख चुकी है।पानी के बिना नदी का श्रृंगार उजड़ा हुआ दिखाई पड़ रहा है,साथ ही नदी का अस्तित्व ही नजर नहीं आ रहा है।हाफ नदी के सूखने से नदी के आस-पास स्थित गांवों में निस्तारी की समस्या हो रही है वहीं अन्य जीव जंतुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,जो इस नदी पर निर्भर होते हैं।इस नदी पर करीब 200 से अधिक गांव के लोग आश्रित हैं।जिनके लिए यह जीवन रेखा है।नदी को पानी का इंतजार है।