पंडरिया नगर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे की स्थिति बदहाल, लोगों को होती है आवाजाही में परेशानी

पंडरिया-नगर से गुजरने वाली नेशनल हाइवे सड़क क्रमांक 130A में जगह- जगह पानी जमा जमा होने से सड़क तालाब नुमा हो गया है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।मुंगेली से पोंडी के बीच नगर सहित,फास्टरपुर,सेतगंगा,बघर्रा,महली,मैनपुरा,रौहा,बिसेसरा,गंडई,खड़ौदा सहित अनेक जगहों पर बड़े गड्ढे होने के कारण पानी जमा हो गयाहै।मुंगेली से पोंड़ी तक करीब 55 किलोमीटर सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।नेशनल हाइवे द्वारा तखतपुर से पोंड़ी तक नये सड़क की स्वीकृति हुई है,लेकिन सड़क बनते तक वर्तमान में सड़क की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है।उक्त सड़क का मतम्मत नहीं किया जा रहा है।दो माह तक बरसात के मौसम में अभी लोगों को और अधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा।विभाग द्वारा पिछले वर्ष कुछ जगहों पर मरम्मत कर औपचारिकता पूरी कर दी गई थी।

*हो रही दुर्घटना*- नगर से कवर्धा मार्ग पर रौहा में पेट्रोल पंप के पास बड़ा गड्ढा हो जाने के कारण दिन भर में कई लोग गिर रहे हैं।इस जगह प्रतिदिन बाइक सवार गिर रहे हैं।पूरे सड़क पर बड़ा गड्ढा होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है।जिसके कारण गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता जिससे बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।पानी मे सड़क को ढूंढना पड़ता है।बाहर से आये लोगों को इस जगह से पार करना मुश्किल हो जाता है।