सांकरा से बेलरगांव मार्ग की हालत बेहद खराब, स्कूली बच्चों सहित आमजन हो रहे हैं परेशान



नगरी/सिहावा, बेलरगांव।सांकरा से बेलरगांव मार्ग की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। इस मार्ग मे सांकरा, घटूला, बेलारगाव, घुरावड़  से कांकेर जिला पहुंच मार्ग और सिहावा से बासपानी मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों ने आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की आवाजाही को भी जोखिमभरा बना दिया है। स्थानीय नागरिकों की मानें तो सड़क के जर्जर हालात के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, और कई लोग अब तक चोटिल भी हो चुके हैं।विशेष रूप से सांकरा के समीप सड़क पर गहरा और बड़ा गड्ढा लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। यह गड्ढा महीनों से जस का तस बना हुआ है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले विभाग ने केवल औपचारिकता निभाते हुए चूरे में गिट्टी डाल दी थी, लेकिन वह मरम्मत दो दिनों में ही ध्वस्त हो गई और गड्ढा फिर से वैसा ही हो गया। नागरिकों का कहना है कि विभाग तब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए। विभागीय उदासीनता को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “शायद किसी की जान जाने के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी। अभी तो विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।


पीडब्ल्यूडी विभाग नगरी कार्यालय के एसडीओ ने कहा –

इस विषय में  पीडब्लूडी विभाग नगरी कार्यालय की एसडीओ से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिनों में सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

अति शीघ्र मरम्म करने की मांग।
प्रवीर साहू, डेविड साहू, भरत पटेल,  यश साहू, दया साहू, रेखू केवट,सुखदेव साहू,भूपेंद्र साहू, चूम्मन पटेल, जीतेंद्र साहू, देवा साहू, गजेन्द्र नेताम, युगांधर धुव्र, समेत
वही स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।