कांग्रेस की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण का विस्तारअध्यक्ष देवेंद्र देशमुख के साथ 31नए पदाधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

अंडा। दुर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने नई कार्यकारिणी सूची को अनुमोदित कर जारी किया। सभी नाम जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने प्रस्तावित किए थे, जिन्हें प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद औपचारिक रूप से घोषित किया गया।

नई टीम में कुल 31 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये पदाधिकारी ब्लॉक में संगठन को मजबूती देने के साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। दुर्ग में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की ओर से लगातार सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भागवत साहू को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संगठन की वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा 6 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
जिसमें पुष्पा साहू बोरीगारका,तुलसी देशमुख चंगोरी,भीषम चौधरी आमटी,भावेश साहू उतई,गोवर्धन बारले घुघसीडीह, अशोक साहू शामिल है।
महामंत्री के पद में भरत निषाद मोहलई,सुनील मिश्रा कोलिहापुरी,प्रेमनारायण साहू उतई इन्द्रानी यादव अंजोरा (ख) जनार्दन साहू खोपलीबलराम राजपूत सिरसाखुर्द लोकेश साहू ननकट्टी को जिम्मेदारी संभालेंगे।

सचिव पद पर
श्रीमती दामिनी साहू भोथली, कमल देशमुख खुरसुल, रोशन चंदखुरी,खिलेंद्र साहू नगपुरा,गजेन्द्र कान्कडे खोपली, धनेश देशमुख अंजोरा,जितेन्द्र यादव चंदखुरी पुरुषोत्तम साहू धनोरा,अनिल वर्मा करंजाभिलाई टोमन अग्रवाल शामिल है।
इसके अलावा 06 कार्यकारी सदस्यों की भी घोषणा की गई है।
कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्यारी निषाद महमरा,मनेश साहू
धनोरा,श्रीमती मीना सूर्यवंशी विनायकपुर,सुनील साहू हनोदा,
किशोर यादव चिखली,दीपांशु यादव निकुम
अन्य को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने बताया की भूमिका संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और बूथ स्तर तक समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण रहेगी। नई टीम के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है। सभी पदाधिकारी मिलकर आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।