पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कम्पनी द्वारा 220/132 के.व्ही. पाटन उपकेंद्र से प्रस्तावित 132/33 के. व्ही. उपकेंद्र अण्डा तक 132 के.व्ही. विद्युत लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पाटन क्षेत्र के अनेक किसानों की कृषि भूमि प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर आज एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने बताया कि बढ़े हुए मुआवजे की जानकारी किसानों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। सर्वे, मार्ग-चयन एवं आपत्ति निवारण में किसानों की सहमति नहीं ली गई है। इस दौरान सरपंच अमित हिरवानी , जनपद सदस्य ढालेंद्र देशमुख सहित बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे।







