पुरखा मन के योगदान आज मील के पत्थर साबित होवत हे :भूपेश बघेल ग्राम पंदर (पाटन) में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां वार्षिक राज अधिवेशन संपन्न



पाटन/
पाटन क्षेत्र के ग्राम पंदर में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां वार्षिक राज अधिवेशन गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने की।
प्रमुख संबोधन: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने कहा कि पाटन क्षेत्र के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर समाज के नवनिर्माण तक में पूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज के पुरखों को याद करते हुए कहा:
स्वामी आत्मानंद, केजूराम वर्मा और उदयराम वर्मा जैसे विभूतियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए।
पाटन क्षेत्र हमेशा से शिक्षा के प्रति जागरूक रहा है, जिसका परिणाम है कि आज यहाँ के हर गांव में शासकीय सेवक मिलते हैं।
उन्होंने पंदर गांव के दानीराम वर्मा का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे पुराने समय में भी यहाँ के लोग विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करते थे।
सामाजिक और धार्मिक आयोजन
अधिवेशन की शुरुआत कुर्मी समाज की महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन और राजगीत का गायन किया गया।
अधिवेशन की मुख्य विशेषताएं:
आदर्श सामूहिक विवाह: समाज के दो जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
निशुल्क चिकित्सा शिविर: ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल के सहयोग से हड्डी, दंत, पेट, लीवर और नेत्र रोगों के विशेषज्ञों ने लगभग 400 लोगों का उपचार किया।
रक्तदान शिविर: माँ काली मेडिकल (राजू वर्मा) के सहयोग से आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रक्तदाताओं की सूची (प्रमुख नाम)
समाज के युवाओं ने मानव सेवा के लिए रक्तदान किया, जिनमें मुख्य रूप से चेतन वर्मा, कृष्णकांत, जस्सू जितेश, अलोक वर्मा, सुंदर श्याम, भूपेंद्र, नीलमणि, त्रिभुवन, विपिन बंछोर, कोमल पैकरा, चंद्रकांत (रिंकू), योगान्त, संगम, कामनी वर्मा, सुशील, चंद्रशेखर, अनिल, मुकेश, छोटू, ओमप्रकाश, किशोर, दीपक, अमित, यमन, पूजा वर्मा, वैभव, राकेश, अजय टिकरिहा, मनोज, समीर, आकाश कश्यप, नीतीश, नीरज, सुनील, संतोष, शुभम नायक, आशीष (सरपंच), उदय, उमेश, राकेश आडिल, सोहन, नीलेश, फनेश, ललित, यशवंत, धनेश्वर, मनीष, डेविड, डिलेश, जय किशन, नीता नायक और विनय वर्मा शामिल थे।
उपस्थिति
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक युगल आडिल, जितेंद्र वर्मा (प्रदेश मंत्री भाजपा), सीताराम वर्मा, अमरचंद वर्मा, कमल वर्मा, रंजना वर्मा (महिला अध्यक्ष), रोहिणी  बाई परगनिहा समूह  के सदस्य और बड़ी संख्या में राजप्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।