मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की मंगलवार रात कोलकाता में मृत्यु हो गई। वह केके के नाम से मशहूर थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केके 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। केके की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायक की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके गीतों में व्यापक भाव प्रदर्शित होते हैं। हम उन्हें सदैव उनके गीतों के माध्यम से याद करेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’
