पाटन। दुर्ग पाटन मार्ग पर आज फुंडा के पास आज एक इनोवा गाड़ी सड़क पर खड़ी गाय से भीड़ गई। गाड़ी दुर्ग की तरफ से पाटन की तरफ जा रहा था । इसी दौरान फुंडा के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने एक गाय दौड़कर गाड़ी से टकरा गई जिससे कि गाड़ी में बैठे चार लोग बाल बाल बच गए लेकिन गाड़ी का सामने हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।







