ग्राम पंचायत कसपुर के आश्रित ग्राम झुरानदी में किक्रेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । ग्राम पंचायत कसपुर के आश्रित ग्राम झुरानदी में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका समापन शनिवार शाम को किया गया।जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी,अध्यक्षता सरपंच नीता मरकाम, विशेष अतिथि बेलरगांव ब्लाक काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष कैलाशनाथ प्रजापति, शिवराम मरकाम, लोकेश मरकाम, भानसिंह नेताम, सुरेश कौर्राम, धरमलाल कश्यप सहित ग्रामीणजन काफी संख्या में उपस्थित थे।