न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब चुनकट्टा के तत्वावधान में क्रिकेट का महासंग्राम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आसपास की टीमों के साथ साथ रायपुर,बालोद,धमतरी की टीमों ने भाग लिया टूर्नामेंट का प्रारम्भ 18 जनवरी को हुआ था तथा स्पर्धा का फाईनल मैच गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेला गया । फाइनल मैच मरोदा टाइगर्स और सरोना रायपुर के मध्य खेला गया यह मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें सरोना रायपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 74 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे मरोदा टाइगर्स की टीम ने 7.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर 2विकेट से विजय श्री को प्राप्त किया । जिसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि रोशनी सोनू राय सरपंच ग्राम पंचायत चुनकट्टा रहे अध्यक्षता अजय सिंह राजपूत उपसरपंच चुनकट्टा ने की तथा विशेष अतिथि चन्द्रिका चित्रसेन कलिहारी जनपद सदस्य पाटन, दिव्या कलिहारी ,विकेश्वर ठाकुर,सोनू रॉय,सतीश राय,छत्रपाल सिंह राजपूत ,बल्लू रॉय ,किशन हिरवानी ,चैनसिंह धृतलहरे ,रॉकी रहे जिनके द्वारा विजेता टीमो को पुरस्कृत किया गया प्रथम पुरस्कार मरोदा टाइगर्स की टीम ने जीता ,द्वितीय पुरुस्कार सरोना रायपुर तृतीय पुरुस्कार एचएम एकता पाटन की टीम तथा चतुर्थ पुरुस्कार फाइटर्स जामुल टीम ने जीता सभी विजेता टीमो को नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान किया गया । इसके अलावा फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दादू मरोदा टाइगर्स ,मैन आफ द सीरीज आशीष सरोना ,बेस्ट बॉलर मुकेश मरोदा , बेस्ट बैट्समैन पिंटू मरोदा टाइगर्स को मिला । इस अवसर पर न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब के बसंत कुमार साहू,कुलदीप बॉय यादव,नरसिंह साहू,अजित ठाकुर,अमित जॉय,जागीर ठाकुर, मिथलेश बंजारे,कामेश्वर ठाकुर,मलिंगा ,राहुल साहू ,ईश्वरी ठाकुर, आदि उपस्थित रहे ।






