राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरीया । बजरंग दल के सुमित तिवारी ने बताया कि ग्रामपंचायत नवागांव हटहा में एक 38 वर्षीय अपराधिक मानसिकता का व्यक्ति रज्जू ने ग्रामवासियों की आस्था विश्वास के प्रतीक देवालय जिसमे अलग अलग 5,7 स्थानों पर अलग अलग देवी देवताओं का मंदिर,चौरा था साथ ही रुद्राक्ष का विशाल का वृक्ष भी था।लगभग 10 एकड़ की यह शासकीय भूमि जिसमे बड़े बड़े वृक्ष थे सभी को इसने दादा गिरी करते हुए ट्रेक्टर की मदद से व मशीन की मदद से काट कर हजारों रुपए में बेंच डाला और इतनी बड़ी भूमि को कब्जा करने की मानसिकता से खेत जोत कर उसमे अरहर लगा दिया है।
तिवारी ने बताया अलग अलग सभी जगहों पर पुरे ग्रामवासी शिकायत कर प्रयास किए लेकिन नही होने पर कुछ दिन पूर्व वहा के निवासी उनसे मिलकर विषय को बताया जिसके पश्चात बजरंग दल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया व थाना प्रभारी रावते से बात कर कार्यवाही की मांग किया गया।दोनो विभाग से पूर्ण सहयोग मिला इसके पश्चात उसपर उचित कार्यवाही की प्रक्रिया की गई है।
मंदिर का कराया गया पुनर्निर्माण-विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के साथ खड़े होकर ग्राम के सभी लोगों ने आर्थिक सहयोग किया और पैसे इकट्ठे कर स्वयं श्रमदान करते हुए मंदिर निर्माण कराया, ग्राम में अलग अलग समाज के समस्त सहयोगियों के साथ मुस्लिम भाइयों ने भी अपना आर्थिक व शारीरिक सहयोग देकर इसमें अपनी सहमति और सहयोग प्रदान किया।






