गोड़पेंडरी में गहराया पेयजल और निस्तारी का संकट, तालाब सूखने से बढ़ी चिंता


पाटन।
पाटन ब्लॉक के ग्राम गोड़पेंडरी में इन दिनों पेयजल और निस्तारी के पानी का संकट गहराने लगा है। गांव के प्रमुख तालाबों का जलस्तर तेजी से घट रहा है और कई तालाब लगभग सूखने की स्थिति में पहुंच गए हैं। इससे ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामवासियों का कहना है कि तालाबों में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण पशुओं को पानी पिलाने और अन्य निस्तारी कार्यों में भी दिक्कत हो रही है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच तोरण साहू ने प्रशासन से नहर के माध्यम से तालाबों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नहर से पानी उपलब्ध करा दिया जाए तो तालाबों में जलस्तर बढ़ेगा और गांव में पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
सरपंच ने बताया कि तालाबों में पानी भरने से आसपास के हैंडपंपों का जलस्तर भी बढ़ेगा, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द पहल करने की मांग की है ताकि गर्मी के दिनों में गांव को गंभीर जल संकट का सामना न करना पड़े।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान किया जाए, ताकि गांव में पेयजल और निस्तारी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी