मुरूम परिवहन की अनुमति लेकर खोद दी बांध को, उसमें भी जितने का अनुमति मिला उससे अधिक जगह की खुदाई कर दी, ग्रामीणों में आक्रोश, मुख्यमंत्री जनदर्शन में शिकायत करेंगे ग्रामीण


बलराम यादव
पाटन। ग्राम सोरम में मुरूम खुदाई पर अब ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक मुरम का परिवहन का अनुमति लेकर खुदाई किया जा रहा है। उसमें भी मुरूम खुदाई करने वाले कंपनी के द्वारा जितने जगन का अनुमति मिला है उससे ज्यादा जगह की खुदाई अब तक किया जा चुका है। ग्रामीण अब खुदाई बंद कर जगह का सीमांकन कर जितने जमीन में अनुमति के बगैर खुदाई की है उसका मूल्यांकन कर पेनल्टी लिए जाने की मांग नकार रहे है। ग्रामीणों ने जिला खनिज अधिकारी की आवेदन देकर मांग किया है कि जल्द ही कार्रवाई करे। कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में कलेक्टर जनदर्शन सहित मुख्यमंत्री जनदर्शन में शिकायत करने की जानकारी दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सोरम, विकासखंड-पाटव तह.-पाटन, जिला-दुर्ग (छ.ग.) में सरपंच के द्वारा भारतमाला योजना अंतर्गत सड़क निर्माण प्रस्ताव पंचायत द्वारा खसरा नं.-458, रकबा 6.200 हे. स्थित बांध के गहरीकरण हेतु लगभ 4000 घनमीटर (एक एकड़) की शैल्के कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड, ग्राम-पचेड़ा, कैम्प, तह. अभनपुर जिला-रायपुर (छ.ग.) को अनुमति प्रदान किया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त कंस्ट्रक्शन के द्वारा 4000 घनमीटर (लगभग एक एकड़) का अनुमति लिया गया था, किन्तु उक्त कंस्ट्रक्शन द्वारा नियम के विपरीत जाकर 4000 घनमीटर (लगभग एक एकड़) से अतिरिक्त क्षेत्र लगभग 08-10 एकड़ के एरिया का खुदाई किया जा चुका है तथा वर्तमान में खुदाई का कार्य जारी है, जिसके संबंध में ग्रामवासियों के द्वारा शिकायत की गई जिस पर खनिज विभाग के द्वारा कोई भी कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है। जिसके कारण अब ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।