गांव की बेटी ने माउंटेन में लहराया तिरंगा
प्रेस क्लब डोंगरगढ़ की प्रेस से मिले कार्यक्रम में शिरकत की और बताया पूरा माउंटेन तक का सफर

केशव साहू

राजनांदगांव – राजनांदगांव के डोंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम चिद्दों की बेटी गुंजा सिन्हा ने एक बार फिर बड़े माउंटेन पर चढ़कर अपने जिले का नाम रोशन किया। गुंजा सिन्हा उत्तराखंड की चोटी केदारकंठा पीक जिसकी ऊंचाई 12655 फीट की चढ़ाई की और एक बार फिर जिले सहित देश का गौरव बढ़ाया। गूंजा सिन्हा पहले भी फ्रेंडशिप पीक (17346 फीट), यूनान पीक (20000 फीट ) 15 अगस्त के दिन और पताल्सु पीक (13944 फीट) जैसे चोटियों पर अपने देश का तिरंगा लहराया और देश का गौरव बढ़ाया। गूंजा सिन्हा ने बताया कि पिता बारेलाल सिन्हा जी हैं जो उनकी हौसला बढ़ाया और उन्हे शासन से कोई मदद नही मिलता अबतक गूंजा सिन्हा के पिता उनके इस अच्छे काम पर उनका साथ देते आए है। गूंजा सिन्हा 26 दिसंबर को अपने जिले से रवाना हुई और केदारकांठा पीक जिसकी ऊंचाई 12655 फीट पर जाकर 1 जनवरी 2023 को देश के तिरंगे के साथ नया साल उत्साह बनाया। अपने तिरंगे के साथ उन्होंने नया साल मनाया और लड़कियों का गौरव भी बढ़ाया ताकि उन्हें इससे प्रेरणा मिले उन्हे भी ऊंचाई को चुने का प्रेरणा मिल सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।