कुम्हारी। खारुन नदी पर पटे जलकुंभी में फंसकर एक भैंस की मौत हो गई। छोटे पुल के पास फंसी भैंस की जानकारी मिलते ही पालिका की टीम वहां पहुंची जिसके बाद कड़ी मशक्कत से मृत हो चुके भैंस को नदी के बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि खारुन नदी इन दिनों जलकुंभी के चपेट में है। नदी के अधिकतर भागों में जलकुंभी चादर की तरह फैली हुई है।


पिछले वर्ष भी इसी स्थान में 17 मवेशियों की मौत जलकुंभी में फंसकर हुई थी हालांकि पालिका प्रशासन के द्वारा जलकुंभी हटाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है बताया कि बारिश के मौसम में पानी के तेज बहाव से दूसरे स्थान के जलकुंभी भी कुम्हारी तट पर एकत्रित हुए है। पालिका के कर्मचारी सफाई दरोगा ओमप्रकाश सोनकर ने बताया कि खारुन नदी पर भैंस फंसे होने की सूचना मिलने पर जेसीबी के माध्यम से कड़ी मशक्कत कर मृत भैंस को निकाला गया। भैंस मालिक का पता नही चल पाया है।





