हाईटेंशन तार से चिपकने से युवक की मौत, शादी कार्यक्रम में मंडप के लिए डूमर पेड़ से बनने वाला सामग्री का डाला कांटने गया था युवक

दुर्गग्रामीण । अंडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1 कि.मी. के दूरी पर आबादी पारा अंडा निवासी परदेशी उर्फ बल्ला राम निर्मलकर के यहा शादी कार्यक्रम में मेहमान बनकर आया था । उसके परिवारिक रिश्ता में दमांद का था ।मृतक शादी के रीति रिवाज के लिये डूमर पेड़ डारा काटने के लिए गए थे जंहा डूमर पेड़ था उसके ऊपर से बिजली हाईटेंशन तार गया था । डारा काटते समय मृतक बिजली की करंट अपने चपेट में ले लिया घटनास्थल मृतक जामुल शिवपुरी निवासी रोहित निर्मलकर पिता गणेश निर्मलकर उम्र 39 वर्ष जामुल शिवपुरी निवासी थाना जामुल के रहने वाले था शादी घर के लिए डूमर का डारा काटने गए थे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गया था , उसके साथ

उमेंदी निर्मलकर बसनी गांव के रहने वाला साथ में गए थे वह कहीं बाहर घूमने चले गए था वापस आकर देखा तो रोहित निर्मलकर करंट से चिपक कर घायल हो गया था । तुरंत परदेशी उर्फ बल्ला निर्मलकर के घर में आकर सूचना दिया और तुरंत अंडा थाना में जाकर सूचना दिया यह घटना आज सुबह 11 बजे की हैं। परिवार वालों ने बताया कि मृतक दूसरी बार डाला काटने गया था। अंडा पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार घर वालों ने उसे उताकर तुरंत उपचार के लिए पहले उप स्वास्थ्य केंद्र निकुम लेगे। फिर वहां से रिर्फर कर जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया उसको पंचनामा कर के पोस्टमार्टम करके उसके परिजन को मृतक के शव को सौंपा गया।