1 नवंबर से धान खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक ,जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

राजनांदगांव । राज्य में 1 नवंबर से धान खरीदी करने के मुख्यमंत्री बघेल के निर्णय को कृषि विभाग के जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने ऐतिहासिक निर्णय बताया है ,ओमप्रकाश साहू ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है जब से छत्तीसगढ़ में भुपेश-भुनेश्वर बघेल की सरकार बनी है किसानों के हित में काम कर रही है चाहे वो 2500 में धान खरीदी की बात हो या कर्जा माफी हो या धान खरीदी हेतु केन्द्र या उपकेन्द्र का निर्माण हो किसानों के लिए किसान कुटीर का निर्माण या 2023 तक 2800 तक धान खरीदी करने की बात हो छत्तीसगढ़ सरकार 24 घंटे किसानों के हित मे निर्णय लेने वाली सरकार है ,1 नवंबर से धान खरीदी करने से किसानों को लाभ मिलेगा धान खरीदी के निर्णय के लिए जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री व विधायक का आभार व्यक्त किये है।