पाटन।
छत्तीसगढ़ लोधी समाज द्वारा 20 मार्च को सेमरिया जिला कबीरधाम में आयोजित बलिदान दिवस महोत्सव कार्यक्रम के तहत 18 मार्च 2026 को समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 22 मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के राज्यस्तरीय बलिदान दिवस महाउत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
डॉ. रमन सिंह ने सामाजिक जनों के आग्रह को सहज रूप से स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश प्रमुख सलाहकार डॉ. अशोक वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर, कबीरधाम जिले के संरक्षक कुमार कौशिक, लोधी समाज कबीरधाम के अध्यक्ष संतोष कौशिक, भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश कौशिक, महादेव कौशिक, जिला युवा अध्यक्ष रूपेश कौशिक, रामराज कौशिक एवं राजू सिंगौर सहित अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे।







