पाटन। आज ग्राम पंचायत सावनी के पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली के पावन अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं।






