दिल्लीवार कुर्मी समाज अधिवेशन का समापन आजशनिवार की स्थगित सभी कार्यक्रम होंगे आज

अंडा।  तीन दिवसीय दिल्लीवार कुर्मी समाज अधिवेशन का समापन आज होगा। द्वितीय दिवस में व्यवधान से रुके कार्यक्रम आज होंगे। रात्रि में रंग झरोखा की भी प्रस्तुति होगी।
   समाज के वार्षिक अधिवेशन में प्राकृतिक आपदा के कारण केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक अधिवेशन स्थल देवरी ख में की गई, जिसमें निम्न निर्णय पारित किया गया।
प्राकृतिक आपदा के कारण दिनांक 7 फरवरी के सामाजिक समस्त कार्यक्रम को स्थगित करते हुए दिनांक 8 फरवरी को वार्षिक अधिवेशन का कार्यक्रम किया जाएगा। समय अनुसार रूपरेखा निम्न है । प्रातः 8:00 बजे पुरोधाओं का माल्यार्पण
9:00 बजे महिला समिति का कार्यक्रम।
10:00 बजे खुला अधिवेशन प्रारंभ।
प्रारंभ 12:00 बजे युवा समिति द्वारा युवा सम्मान, 10 वी, 12  वी, नीट, सीए, यू,पी, एस सी, पी, एच, डी, कला साहित्य ,
1:00 बजे भोजन अवकाश  2:00 बजे खुला अधिवेशन में प्राप्त सुझावों का निराकरण
3:00 बजे सामाजिक  सेवा सम्मान एवं खेती खार , बारी बखरी सम्मान तथा आगंतुक अतिथियों का उद्बोधन
5:00 बजे ध्वजाअवतरण एवं निर्धारित सर्किल की चगोरी को ध्वज अंतरण। 5:30 बजे सर्किल जजगिरी द्वारा सर्किल सम्मान
रात्रि 8:00 बजे भोजन
रात्रि 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा ।
(दिनांक 07 का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिनांक 08 फरवरी को रात्रि 10 बजे किया जाएगा। यह जानकारी समाज के प्रमुखों ने दी।