पंडरिया।जोगी कांग्रेस विधायक रेणु जोगी द्वारा सहकारिता मंत्री से पूछा गया सवाल- किसानों को कब मिलेगा नया शेयर।
किसानों को नया शेयर देने की योजना नही होने की बात कहना किसानों के साथ धोखा है – रवि चंद्रवंशी। 5 साल में भूपेश बघेल सरकार ने एक भी जरूरतमंद किसान को शेयर नही दे पाए ,दुर्भाग्यपूर्ण है- रवि चंद्रवंशी।


पंडरिया – छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, जहाँ पर सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने क्षेत्र सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने व सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे है।इसी कड़ी में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे विधायक रेणु जोगी द्वारा कबीरधाम जिला के पंडरिया क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को शक्कर कारखाना में नया शेयर प्रदान करने का मुद्दा उठाया।विधायक रेणु जोगी द्वारा सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से सवाल पूछा गया कि सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में वर्तमान में कितने शेयर धारी किसान है,उक्त शक्कर कारखाना में किसानों को आखिरी शेयर कब प्रदान किया गया था व उक्त कारखाना में किसानों को नया शेयर जारी कब से करने की योजना है।
उक्त सवालों पर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का लिखित जवाब आता है कि सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में कुल 11882 शेयरधारी किसान है।जिसमे किसानों को अंतिम बार शेयर दिनांक 29 मार्च 2017 को जारी किया गया है।साथ ही यह बताया गया कि वर्तमान में किसानों को नया शेयर जारी करने की कोई योजना नही है।
विधायक व रास्ट्रीय अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे श्रीमती जोगी द्वारा पंडरिया क्षेत्र के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि किसान भाइयों के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करूंगी।
पंडरिया क्षेत्र के जोगी कांग्रेस के युवा किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि उनके द्वारा विगत 3 वर्षों से लगातार क्षेत्रिय किसान जो पूर्व में शेयर लेने से वंचित रह गए है।ऐसे किसानों को नया शेयर प्रदान किया जाए। इसके लिए कई बार आवेदन निवेदन किया जा चुका है।16 मार्च 2021 में कारखाना के सामने किसान महापंचायत व 23 जनवरी 2023 को किसान आक्रोश रैली के माध्यम से लगातार शासन, प्रशासन से नया शेयर हेतु गुहार लगाया जा रहा है।किंतु किसानों की मांगे सरकार नही सुन रही है। जिससे किसानों की समस्याये दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
चंद्रवंशी ने बताया कि एक माह पूर्व किसानों की समस्याओं के बारे में जब विधायक रेणुअजित जोगी को अवगत कराया गया,तभी उनके द्वारा अस्वाशन दिया गया था कि आगामी विधानसभा सत्र में मैं पंडरिया छेत्र के किसानो की आवाज जरूर उठाउंगी।जो उन्होंने बुधवार को कर दिखाया। अब सरकार की बारी है कि जो सरकार पिछले 5 सालों में एक भी किसानों को नया शेयर प्रदान नही कर पायी है,वह अपने कार्यकाल ख़त्म होने तक जरूरतमंद किसानों को शेयर प्रदान करे नही तो स्वयं को किसान हितेषी सरकार कहलाना बंद करे।






