पंडरिया। नगर के हरिनाला तिराहा के पास लगे हेण्डपम्प को निकालने के बाद विभाग लगाना ही भूल गया है।उक्त हेण्डपम्प को सड़क निर्माण के लिए निकाला गया था।सड़क बन गई, किन्तु हेण्डपम्प नहीं लगाया गया।कई बार मांग करने के बाद भी नहीं लगाया गया है।उक्त बोर में पर्याप्त पानी उपलब्ध है।उक्त चौक में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।यहां राहगीर वाहनों से बाहर जाने के लिए बसों का इंतजार करते हैं,जो इस हेण्डपम्प का उपयोग करते थे।साथ ही आस-पास के व्यवसायियों के लिए पानी का यह एक मात्र साधन था।इसके अलावा यहां पेयजल का कोई साधन नहीं है। आने जाने वाले राहगीरों एवं आसपास के व्यापारी लोगो को पेयजल संकट का समना करना पड़ रहा है।नगर पालिका व पीएचई विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।बोर की सफाईकर तथा हेण्डपम्प लगाकर लोगों को पानी उपलब्ध करवा सकती है।
“पीएचई विभाग से चर्चा कर उक्त हेण्डपम्प में सुधार कराया जाएगा।
अभिषेक सिंह राजपूत,सीएमओ नगर पालिका पंडरिया।
