पाटन कालेज में राजनीति विभाग ने मनाया प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी की जयंती…वर्तमान भारत नेहरू जी दूरदर्शिता का परिणाम- बी एम साहू


पाटन । शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का जयंती प्रभारी प्राचार्य बी एम साहू, डॉ एस के भारती विभागध्यक्ष भूगोल, जितेंद्र कुमार मंडावी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, राहुल चौधरी, अभिषेक वर्मा अतिथि व्याख्याता समाजकार्य, विशाल श्रीवास्तव अतिथि व्याख्याता क्रीड़ा के आतिथ्य मे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात नेहरू जी के छायाचित्र में माल्यर्पण व पूजा अर्चना कर किया गया। ततपश्चात राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा पुष्गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।


राजीनीति विभाग के विभागाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडावी ने नेहरू के जीवन परिचय को बताते हुए राष्ट्र निर्माण में भूमिका को विस्तार से बताया साथ ही उनके राजनीतिक आर्थिक सामाजिक विचारधाराओं पर प्रकाश डालते हुए नेहरू के गुटनिरपेक्ष आन्दोलन से रूस अमेरिका, ब्रिटेन से सहयोग प्राप्त कर भारत मे उद्योग स्थापित करके आर्थिक व अंतरराष्ट्रीय स्तिथि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी प्राचार्य बीएम साहू ने विश्व में जब पूंजीवादी और साम्यवादी विचारधारा में संघर्ष चल रहा था तब चाचा नेहरू ने भारत में मिश्रीत अर्थव्यवस्था की शुरुवात कर राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान किये

। वर्तमान भारत की मजबूत स्तिथि व भारतीय अर्थव्यस्था का विकास नेहरू जी के दूरदर्शिता का ही परिणाम है उनकी कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण ही आज राष्ट्र विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसरहै । कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजनीति विज्ञान के अतिथि सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने भारतीय संविधान में नेहरू जी के विचारों का प्रभाव, आजादी के बाद भारत को मजबूत भारत बनाने में नेहरू जी के राजनितिक विचारों भूमिका के बारे विस्तार से बताये । परिषद उपाध्यक्ष आकाश भट्ट ने नेहरू जी जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओ और नीति के बारे मे अपने विचार व्यक्त किये। परिषद सहसचिव अंजू चंद्राकर ने कार्यक्रम मे उपस्थित में सभी का आभार व्यक्त किये। इस अवसर पर एम ए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान तथा विभिन्न संकयो के बड़ी संख्या में छात्र छत्राये उपस्थित थे।