पाटन। जामगांव एम स्थित दरी तालाब में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे, तो उन्होंने पानी में लाश तैरती हुई देखी।
घटना की सूचना तुरंत अमलेश्वर पुलिस को दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने से स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है। वहीं, अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
फिलहाल, पुलिस के पहुंचने के बाद ही शव की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।







