दो समुदाय के मध्य विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एक पुलिस अधिकारी पथराव में गंभीर रूप से घायल, भारी संख्या में पुलिस फोर्स घटना स्थल रवाना, मौके से फोटो वीडियो आप भी देखिए


साजा। बेमेतरा जिला के साजा ब्लॉक के ग्राम बीरामपुर में आज दो समुदाय के मध्य विवाद इतना हुआ की खूनी संघर्ष होने लगा। इस घटना में एक युवक की मौत होने की खबर मिल रही है।  बेमेतरा जिले में  एक बार फिर से गरमाया दो समुदाय का विवाद।  गांव पहुचे पुलिस जवानों पर पथराव किया गया। बीच बचाव कर रहे एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुवे है। घायल उप निरीक्षक बी आर ठाकुर का  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में चल रहा है इलाज।साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर की घटना । बताया जा रहा है की दो समुदाय के स्कूली बच्चों के मध्य विवाद हुआ जिसमे दोनो ही समुदाय के बड़े भी लड़ने लगे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी को ख़बर नहीं है।