नशबंदी कराने सरकारी अस्पताल पहुंची महिला के पति से डॉक्टर ने मांगी चार हजार रिश्वत, खबर लगते अस्पताल पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर हो हल्ला किया

पाटन। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक डॉक्टर के द्वारा नसबंदी कराने आई महिला के पति से चार हजार रुपए की डिमांड की गई। यह डिमांड वार्ड बाय के माध्यम से किया गया। जैसे ही इसकी खबर पाटन के कांग्रेसियों को मिली तो बड़ी संख्या में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन पहुंचे। वहां पर पहले तो खूब हल्ला मचाया गया वहीं जिस डॉक्टर पर नसबंदी के लिए चार रुपए रिश्वत मांग रहे थे उन पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसी अस्पताल के बाहर डटे रहे। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी कठौतिया के द्वारा आश्वासन दिया गया कि इसकी जांच कराई जाएगी तब कांग्रेसी शांत हुए । बता दे की ग्राम तेलीगुंडरा में रहने वाले पिंटू यादव आज अपनी पत्नी का नसबंदी ऑपरेशन कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन लाया था । वही ऑपरेशन से पहले ही वार्ड बॉय ने आकर पिंटू यादव से चार हजार देने की मांग की। जब पूछा गया कि पैसा क्यों मांग रहे हैं तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर को देना पड़ेगा। इसके बाद जब उन्होंने इसकी खबर कांग्रेस नेताओं की दी तो कांग्रेस के नेताओं ने अस्पताल जाकर खूब हंगामा मचाया। पिंटू यादव की लिखित शिकायत के बाद अब जांच के लिए टीम बनाई जाने की भी खबर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही है।