भिलाई। आवेदक राकेश सोनकर ने छावनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है की उनके साथ दो लोगो ने मारपीट किया है। जानकारी के मुताबिक आवेदक महात्मा गांधी नगर केम्प 2, जगदम्बा स्वीट्स के पीछे, भिलाई में रहता है। ड्राइवरी का काम करता है। दिनांक 22.01.2023 को रात करीबन 10 बजे दुर्गा माता मंदिर, नेशनल हाईवे रोड, पावर हाउस, भिलाई में चाय पीने गया था जहां अरशद और अमित उसके पास आकर पुरानी विवाद को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर रहे थे । जिन्हे गाली देने से मना किया तो वे दोनों एक राय होकर आवेदक को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये है।।







