
पाटन। पाटन थाना क्षेत्र में पिछले दिनों आईटीआई के पास सिकोला रोड में कार से एक लाख 98 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने अपना सूचना तंत्र फैलाये, सीसी टीवी भी खंगाला भी गया। पुलिस को शुरू से ही ड्राइवर पर नजर रखा था। काल डिटेल में पकड़ा गया तो सभी आरोपी का आपस मे लगातात मोबाईल सम्पर्क होना पता चला। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के नैतृत्व में थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी की टीम ने पूरा मेहनत कर चोरों को ड्राइवर से पहले कड़ाई से पूछताछ किया। लेकिन काबुल नही किया। पुलिस ने अपना पैंतरा खेला जिससे कि बाकी लोग पकड़े गए है कहने पर ड्राइवर ने सबकुछ बता दिया।
बाकी आरोपी को उतई, मरोदा से गिरफ्तर किया। साथ ही चोरी की रकम व अन्य सामग्री बरामद किया। आरोपियों में बिजेंद्र चक्रधारी 33 वर्ष निवासी बटंग, नरेश यादव स्टेशन मरोदा , हेमन्त साहू उर्फ नजरिया मरोदा, असवन्त रात्रे 19 वर्ष उतई शामिल है। एक आरोपी की तलाश जारी है।
चोरी का मास्टर माइंड चला रहा घटना के बाद भी आवेदक का गाड़ी
घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर अपने मालिक का ही गाड़ी चला रहा था। जिससे कि शक न हो।






