खबर का असर, हरकत मे आया प्रशासन…..जिपं उपाध्यक्ष ने तरीघाट एनीकट का किया निरीक्षण, पानी की कमी ना हो व गेट को तत्काल रिपेयरिंग करने दिया दिशा निर्देश

पाटन।तीन जिलों के संगम मे खारून नदी तट तरीघाट पर बना एनीकट ग्रामीणो के सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था ताकि आमजनमानस के निस्तारी हो पाये,परंतु वर्तमान स्थिति में स्टाप डेम के अधितर गेट सड़ चूके है,पिछले दिनों महाशिवरात्रि पर्व व गर्मी के सीजन को देखते हुए गंगरेल डेम से नदी पर पानी छोड़ा गया था, जो.कि स्टाप डेम के जर्जर हालत के.कारण पानी व्यर्थ बह गया था, ग्रामीणो ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू सहित उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी, जिस पर जिपं के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने तरीघाट पहुंच कर डेम कि स्थिति को देखा व मौके पर जलसंसाधन विभाग के ईई विजय पांडेय को फोन के माध्यम से चर्चा की, व एसडीएम विपुल गुप्ता, एसडीओ पीयूष देवांगन ,एनीकट प्रभारी चंद्राकर को पानी की कमी नहीं होंने व 20फरवरी निरंतर पानी के आवक रखने साथ ही तत्काल सड़े गेटो मे मरम्मत कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिये, वहीं ग्रामीणो को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी,इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू,एसडीएम विपुल गुप्ता,एसीडीओ पीयूष देवांगन, एनीकट प्रभारी चंद्राकर, सरपंच अशोक साहू, पूर्व सरपंच चोवाराम सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि डा.छत्रपाल साहू, तोरण सिन्हा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिपं उपाध्यक्ष ने तरीघाट पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया

, जिसमे पाया कि स्टाप डेम कि अधीकतर गेट सड़ चूकी है,परंतु जलसंसाधन विभाग को स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणो द्वारा बार बार सुचना तो दी गई लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, इसी कारण आज एनीकट जर्जर हालत में है।

स्टाप डेम को लागातार असमाजिक तत्वों द्वारा खोले जाने की शिकायत

ग्रामीणो ने जिपं उपाध्यक्ष के सामने असमाजिक तत्वों द्वारा गेट को बिना वजह खोलने की बात रखी,जिससे आसपास के गांव तरीघाट, केसरा,परसलुडीह, सोनपुर, सिपकोना के निवासी परेशान रहते हैं निस्तारी मे बडी समस्या उत्पन्न हो जाता है,

महाशिवरात्रि पर्व के लिए कोई दिक्कतें नहीं आएगी, जिपं उपाध्यक्ष ने ग्रामीणो को भरोसा दिलाया।

एनीकट के खराब होने से सारे पानी व्यर्थ बह गया, जिस ओर विभाग ने आंखें मूंदे रखी,वहीं जिपं उपाध्यक्ष ने ग्रामीणो को भरोसा दिलाया कि महाशिवरात्रि पर्व पर पानी की कमी नहीं होगी व आने वाले गर्मी में पानी रहे, तत्काल गेटो का रिपेयर करवाया जाएगा

वर्जन:-

ग्रामीणो के सूचना मिलते ही आज मैंने एनीकट का निरीक्षण किया और पाया कि डेम के अधिकतर गेट खराब है, इसको तत्काल रिपेयर कराने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है, व महाशिवरात्रि पर्व मे पानी की कमी नहीं होगी, साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए निस्तारी को ध्यान में रखते हुए समस्या का हल तत्काल किया जाएगा,ग्रामीणो को किसी तरह की समस्या आने.नहीं दिया जाएगा