टैंकर ड्राइवर की हड़ताल का असर पाटन में भी दिख रहा, पेट्रोल पंप में लगी गाड़ियों की कतार, टैंकर नही आने से हो सकती है पेट्रोल डीजल की किल्लत


पाटन। सोमवार को टैंकर चालकों की हड़ताल का असर पाटन में भी देखने को मिला। यहां पर पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने के लिए कार और दो पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। पाटन के सभी पेट्रोल पंप में सुबह से ही लोग कतार में खड़े रहे । इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थित पेट्रोल पंपों में भी पेट्रोल डालने के लिए लंबे-लंबी का तार देखने को मिली। बता दे कि जैसे ही टैंकर चालकों की हड़ताल की सूचना आम लोगों को मिली तो वह अपने गाड़ियों का टंकी फुल कराने के लिए पेट्रोल पंप की ओर बढ़े। कार एवं बाइक चालकों का मानना है कि अगर एक-दो दिन और टैंकर चालकों का हड़ताल रहा तो पेट्रोल पंप में पेट्रोल समाप्त हो जाएगी और फिर पेट्रोल की किल्लतहो जाएगी। इस समस्या से निपटने के लिए वे पहले से ही अपने कार एवं बाइक में पेट्रोल भरवा कर रख रहे हैं। यही कारण है कि आज सुबह से ही पाटन नगर सहित आसपास गांव में स्थित के पेट्रोल पंप में काफी मात्रा में पेट्रोल भरवाने के लोग लंबी कतार में खड़े दिखे । खबर लिखे जाने तक पाटन संहिता आसपास के सभी पेट्रोल पंप में बाइक एवं कार सवार की लाइन लगी हुई थी।