पंडरिया।नगर सहित क्षेत्र में देवउठनी एकादशी का त्योहार मनाया गया। क्षेत्र में दो दिन तक त्यौहार मनाया गया। कुछ लोगों ने शुक्रवार को तुलसी विवाह कर व्रत रखा वहीं अधिकतर लोगों ने शनिवार को एकादशी का त्योहार मनाया। त्यौहार को लेकर लोग भ्रमित रहे तथा अपनी जानकारी के अनुसार व्रत किये। लोगों ने गन्ना का मण्डप बनाकर तुलसी विवाह किया। इसके अलावा बारिश के चलते भी त्यौहार प्रभावित रहा। अकवान चक्रवात के चलते शुक्रवार को नगर व बाजार सुना रहा। वहीं शनिवार शाम के समय कुछ चहल-पहल नजर आई। गन्ना व पूजा के सामान सहित अन्य दुकानें भी बरसात के कारण कम नजर आए।
घरों में बनाये मंडप – लगातार बारिश के चलते पूजा के लिए बनाए गए मंडप को घर के अंदर बनाना पड़ा। लोग कमरों व बरामदे में गन्ना का मंडप व तुलसी विवाह का पूजा पाठ किये।
त्योहार का महत्व: देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, इसी दिन से मांगलिक कार्य शुरू होते हैं।पुजारी योगेश शर्मा ने बताया कि तुलसी विवाह सुख-समृद्धि, सुखी दांपत्य जीवन और घर में शांति का प्रतीक माना जाता है।उन्होंने बताया कि देवउठनी एकादशी के बाद ही विवाह जैसे मांगलिक कार्य ली शुरुवात होती है।







