पाटन ब्लॉक के ग्राम झीट में आज दो पक्षों में पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कटार से हमला कर दिया। यह घटना बाजार चौक झीट की बताई जा रही है। घायल इकबाल के पिता को तत्काल सरपंच राजू साहू ने अमलेश्वर थाने ले जाकर पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने घायल के पिता को भी टारगेट में रखा था। इधर, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। ग्राम झीट में सोनी पान ठेला के सामने इकबाल खान नाम का एक व्यक्ति दुकान चलाता है। उसी के परिवार के बड़े भाई अनीश खान ने, जो उसके दादा को मिलने वाली दो हजार रुपये की पेंशन की मांग इकबाल खान से करने पहुंचा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। अनीश खान ने इकबाल पर उनके दुकान के बाजू में ही कटार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया, जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोट आई है और काफी खून बह गया है। स्थानीय लोगों ने उसे झीट अस्पताल पहुंचाया।
घटना की खबर लगते ही बाजार चौक में भीड़ जुट गई। वहीं, घटना के पीड़ित के पिता अमलेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे। घटना स्थल पर घायल इकबाल का जूता और घड़ी पड़ी है, और जिस जगह घटना हुई, वहां खून भी फैला है। जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद अनीश मनचांदुर पहुंच गया, जहां से उसने कपड़े बदले और निकल गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।







