
पाटन।*दुर्गा नगर पश्चिम सामाजिक विकास समिति* के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस आमसभा में लगभग 35 सदस्य उपस्थित थे मौसम के खराब होने के कारण कुछ सदस्य चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाए , खराब मौसम होने के बावजूद सदस्यों ने बढ़-चढ़कर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया, पूर्व सचिव द्वारा समिति के उद्देश्य एवं चुनाव की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।तत्पश्चात अध्यक्ष पद के चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु रविंद्र कुमार चौधरी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से विनोद हिरवानी को चुना गया तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा अपनी प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष सुरेश देवांगन, सचिव चेलर्षी साहू (ऋषि) , संयुक्त सचिव रंजीव भल्ला, कोषाध्यक्ष अरुण पंडा को बनाया गया इसके अलावा प्रबंध कार्यकारिणी में नीलिमा वर्मा , राज एम दुबे तथा बीआर गायकवाड को सामान्य सदस्य के रूप में में शामिल किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का हार्दिक बधाई दी इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि के रूप में श्री अमोल जोशी शामिल हुए अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद राज एम दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






