रानीतराई सर्किल यादव समाज के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ सम्पन्न, लच्छी राम यादव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष देवचरण, सचिव नारायण यादव और राधेकृष्ण यादव बने महामंत्री

तोरण साहू (7389384721)

रानीतराई । 52 गांव से मिलकर बन रानीतराई सर्किल कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारियों का चुनाव आज महाकाल की नगरी कौही के मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमे दुर्ग जिले से यादव समाज के अध्यक्ष अर्चना यादव की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। शांति पूर्ण ढंग से चले इस चुनाव में अध्यक्ष के रूप में लच्छी राम यादव, उपाध्यक्ष देवचरण यादव, सचिव नारायण सिंह यादव और महामंत्री राधेकृष्ण यादव चुने गए। सभी को जिला यादव समाज से निर्वाचन अधिकारी के रूप में शामिल हुए अर्चना यादव, हरीश यादव, गुमेंद्र यादव, भरत यादव सहित सर्किल यादव समाज ने बधाई दी।