ट्रांसफ़र का फ्यूज सुधारने पहुंचे बिजली कंपनी के लाइनमैन और सहायक कर्मचारी से की गाली गलौच, पाटन थाना में सूचना देकर कार्रवाई की मांग

पाटन। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी ग्राम पंदर के मिनी माता चौक में  फ्यूज सुधारने गए थे तब उनके साथ अभद्र व्यवहार करने मारने की धमकी दी गई बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री  ने पाटन पुलिस थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कारवाही की मांग की गई है शिकायत पत्र में बताया गया है कि  28  मार्च रात्रि साढ़े 9 बजे बिजली बन्द होने की सूचना पर विभाग के कर्मचारी असिस्टेंट लाइन मेन गौतम  बुद्ध  पटेल , आउट सोर्स कर्मचारी  सुमंग वर्मा,चालक तामेश्वर निषाद ग्राम पंदर के मिनी माता चौक जाकर फ्यूज सुधारने का काम कर रहे थे तभी ग्राम के ही टुमम्मन बारले एवं मुगन  बारले ने कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया एवं मारने की धमकी दी जिससे कर्मचारी दहशत में है  पुलिस थाना पाटन में शिकायत दर्ज  कराते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने दोषियों के ऊपर कारवाही करने कहा है।