गायत्री मंदिर आमालोरी में बिजली विभाग ने मनाई छग स्थापना का रजत जयंती वर्ष

पाटन।।गाड़ाडीह वितरण केंद्र के अंतर्गत गायत्री परिसर, अमालोरी में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के द्वारा वितरण केंद्र स्तर का समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती दुलोरीन यादव, जनपद सदस्य, अध्यक्षता श्रीमती प्रीति चंद्राकर, सरपंच ग्राम पंचायत गुढ़ीयारी, विशेष अतिथि के रूप में श्री बी पी दीपक, कार्यपालन अभियंता,पाटन एवं श्री अमित हिरवानी सरपंच ग्राम पंचायत मटँग के विशिष्ट अतिथियों मे संपन्न हुआ | इस अवसर में वितरण केंद्र के विद्युत उपभोक्ता, जो पिछले दो वर्ष में लगातार विद्युत बिल का भुगतान करते आए हैं,उनमें से बीपीएल घरेलू गैर घरेलू कृषि पंप वाले 30 उपभोक्ताओं को तथा सोलर कनेक्शन लेने वाले प्रथम पांच उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सेवानिवृत कर्मचारी द्वय श्री विष्णु नायक,श्री छन्नूलाल चंद्राकर,श्री खेमसिंह वर्मा, श्री पूनाराम वर्मा को श्रीफल, शाल व पौधा देकर सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम में ग्राम गाड़ाडीह एवं आसपास के ग्रामों के विद्युत उपभोक्ता एवं ग्रामवासी बहुत अधिक संख्या में उपस्थित हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड उप संभाग सेलूद के सहायक अभियंता भूपेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ अभियंता सेलूद हेमंत देशमुख , कनिष्ठ अभियंता जामगांव आर श्रीमती रिचा साहू एवं वितरण केंद्र सेलूदगाड़ाडीह के विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे|